इंदौर-दिल्ली के बाद अब रीवा से कोलकाता के लिये विमान सेवा

रीवा: रीवा एवं विंध्य क्षेत्र के लोगो को जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है. दिल्ली, इंदौर, रायपुर के बाद अब कोलकाता-भोपाल के लिये 72 सीटर विमान सेवा शुरू होने जा रही है. 28 जुलाई को पहली उड़ान भरेगी. बड़े कम समय में रीवा एयरपोर्ट से महानगरों के लिये हवाई सेवाएं शुरू हो रही है. निश्चित रूप से व्यापार, उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.गौरतलब है कि रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद लगातार रीवा से उड़ाने शुरू हो रही है. वर्तमान समय में रीवा से दिल्ली, इंदौर और रायपुर के लिये 72 सीटर विमान नियमित रूप से संचालित हो रहे है. यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भोपाल और कोलकाता के लिये भी उड़ाने शुरू हो रही है.

रीवा-कोलकाता और भोपाल से सीधे जुड़ जाएगा. रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिये उड़ान शुरू करने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कम समय में रीवा एयरपोर्ट से कई महानगरों को जोडऩे के लिये हवाई यात्राएं शुरू हुई है. निश्चित रूप से यह एक बड़ी उपलब्धि है. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट से लगातार नई उड़ाने शुरू करने के प्रयास किये जा रहे है. इसी कड़ी में अब कोलकाता के लिये विमान शुरू हो रहा है. इससे रीवा, भोपाल और कोलकाता के बीच हवाई सम्पर्क मजबूत होगा. श्री शुक्ल ने कहा कि नई उड़ान से व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. कम समय में कई उड़ाने शुरू हो सके, अन्य महानगरों से भी जोडऩे की तैयारी है.
10 नवम्बर को दिल्ली के लिये भरी थी उड़ान
रीवा एयरपोर्ट से पहली 72 सीटर नियमित उड़ान 10 नवम्बर 2025 को दिल्ली के लिये शुरू हुई थी, रीवा सीधे राजधानी दिल्ली से जुड़ा. जिसका लाभ व्यापार, छात्र एवं मरीजों को मिल रहा है. इसी तरह 22 दिसम्बर 2025 को रीवा सीधे इंदौर से जुड़ गया. दरअसल दिल्ली विमान सेवा शुरू होने के बाद सकरात्मक परिणाम मिलने के बाद रीवा से इंदौर के लिये 72 सीटर हवाई सेवा शुरू हुई. निश्चित रूप से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से रीवा जुडऩे के बाद क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिला है. रीवा एयरपोर्ट से तीसरी उड़ान 17 मार्च 2026 को रायपुर के लिये शुरू हुई. रीवा से रायपुर के लिये 32 सीटर नियमित विमान शुरू हुई. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सीधा सम्पर्क हो सका. लगातार यात्री हवाई सेवा का लाभ ले रहे है और यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. उम्मीद से ज्यादा यात्री हवाई सेवा का लाभ लेने आ रहे है.

Next Post

आज है कर्क संक्रांति, सूर्य देव बदल रहे हैं अपनी चाल, रातों-रात भाग्य चमकाने के लिए करें ये अचूक उपाय

Thu Jul 16 , 2026
कर्क संक्रांति के अवसर पर सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जानिए इस शुभ दिन का धार्मिक महत्व, सूर्य गोचर का प्रभाव और अचूक उपाय के बारें में। आज कर्क संक्रांति हैं। कर्क संक्रांति हिंदू पंचांग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता हैं। कर्क संक्रांति वह […]

You May Like