
जबलपुर। जीआरपी थाना जबलपुर ने चोरी के चार मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों से करीब 70 हजार 900 रुपए कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गनेश गड़ारी, मोहम्मद सोहैल, आकाश राजभर और रोहित चौधरी को चिन्हित कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में रेडमी, सैमसंग और ओप्पो सहित चार मोबाइल बरामद किए गए। कार्रवाई में जीआरपी टीम के पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
