भाजपा ने ममता और अभिषेक के बयानों पर चुनाव आयोग में शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग पहुंचा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तथा दोनों नेताओं के बयानों को गंभीर बताते हुए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

भाजपा नेता अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि सुश्री बनर्जी ने केंद्रीय बलों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कथित रूप से सीआरपीएफ की 200 बटालियनों के आने पर लोगों को उन्हें “मारने” के लिए उकसाया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृण्मूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से चुनावी माहौल प्रभावित होता है और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि दोनों नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें चुनाव के दौरान भाषण देने से प्रतिबंधित किया जाए।

 

Next Post

बदला मौसम का मिजाज, बादलों का डेरा, हुई बारिश

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर। शहर में बुधवार को सुबह मौसम ने करवट ली, तडक़े रिमझिम बारिश हुई। इसके के बाद दिन चढऩे के साथ मौसम में रंगत बदली और आसमान में बादल छंट गए और धूप निकल आई, इसके बाद पुन: बादलों ने डेरा डाला और बदरा बरस पड़े। इसके बाद धूप की […]

You May Like