कोठी पुलिस ने दबोचे 8 जुआरी

सतना: जिले के कोठी थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी द्वारा कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को दबोच लिया गया.मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरहना गांव में दबिश दी. जहां पर 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया. जुआरियों के कब्जे से 4 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल, 11 हजार 900 रु की नकदी और तास के पत्ते जब्त कर लिए गए.

जिसे देखते हुए पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. जुआ खेलते हुए जिन आरोपियों को पकड़ा गया उनमें सुंदरलाल कोल 62 वर्ष, नंदलाल कोल 40 वर्ष, सुरेश सिंह 65 वर्ष, अजय सिंह 42 वर्ष, छोटू कोल 23 वर्ष, अयोध्या प्रसाद सेन 70 वर्ष और उपेंद्र सिंह 58 वर्ष सभी निवासी बरहना कोठी शामिल हैं.

Next Post

श्रद्धालु के बैग से 23 हजार चोरी

Sat Jan 3 , 2026
सतना:धर्म नगरी चित्रकूट के गुप्त गोदवारी कुण्ड में स्नान कर रहे श्रद्धालु के बैग् से 23 हजार रु की चोरी हो गई. श्रद्धालु द्वारा इस संबंध में थाने पहुंचकर शिकायत की गई. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त गोदावारी के […]

You May Like

Play sound