
सिंगरौली। चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी के संबंध में कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आयोजित प्री ऑक्शन कमेटी की बैठक में आने वाले नए खनिज ब्लॉकों के पूर्वेक्षण के लिए नीलामी की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण ब्लॉकों के प्रस्तावों का बारीकी से परीक्षण किया गया। सुलखान खुर्द बूढ़ाडोल, मटिहानी, जम्हिलवा, बरगर, बरहवा, बगैया, गौरहवा, प्रस्ताव पर कमिटी के द्वारा परीक्षण कर प्रस्तुत किया गया, कमेटी द्वारा इन ब्लॉकों के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की भी जांच की गई। परीक्षण के पश्चात अब इन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति और आगामी कार्यवाही के लिए संचालक प्रशासन तथा खनिकर्म को प्रेषित किया जाएगा। बैठक के दौरान खनिज, वन और राजस्व विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। इसमें अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, एसडीओ फॉरेस्ट नरेन्द्र त्रिपाठी, अधीक्षक भू-अभिलेख मानसिंह मौर्य, ईई पीडब्ल्यूडी तेजस्विनी, एसडीओ जल संसाधन विभाग, सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील मुख्य रूप से मौजूद रहे।
