नौ मई को महापौर मेगा रोजगार मेला, 10 हजार के जॉब का लक्ष्य


इंदौर:  जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आगामी 9 मई 2025 को महापौर मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं.

सिटी बस कार्यालय से सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु प्रजापति, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

बैठक के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस मेगा रोजगार मेले के माध्यम से हम अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यताओं के अनुसार रोजगार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं

 

Next Post

सतना: हिस्ट्री सीटर बदमाश ने थाने में घुसकर मुंशी को गोली मारी

Tue Apr 29 , 2025
रीवा: सतना जिले के जैतवारा थाना अंतर्गत एक हिस्ट्री सीटर बदमाश ने थाने के मुंसी प्रिंस गर्ग को थाने में घुसकर गोली मारी, हालत नाज़ुक, इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती कराया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like