
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने शव की पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक छगन कुशवाहा (24) पीपल चौराहे के पास करोंद में किराए के मकान में रहता था. घर के पास ही वह चार की दुकान चलाता था. शुक्रवार देर रात को छगन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर पहचान के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
निशातपुरा थाना पुलिस की अबतक की जांच में सामने आया है कि छगन की मौत फिनाइल पीने के चलते हुई है. वह मूलतः बैरागढ़ का रहने वाला था. मृतक के पास से पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया और शव को पीएम के लिए भेज दिया. मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है.
