नयी दिल्ली, 03 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा और भलाई के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को एक पत्र लिखा है।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि ईरान में भारतीय मेडिकल छात्रों को लेकर चिंताओं को देखते हुए, मैंने माननीय प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा और आश्वासन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। ईरान में भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को अनिश्चितता के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस विदेश में पढ़ रहे हर भारतीय छात्र के साथ खड़ी है। चिब ने भारत सरकार से ईरान में भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा और आश्वासन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री को पत्र लिखा
