हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में शक्तिशाली विस्फोट

सोलन, 01 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ शहर में थाने के पास हुए एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद शहर और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।

इसमें अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इससे मार्केट कमेटी, अस्पताल और अन्य इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि विस्फोट की आवाज 400-500 मीटर दूर तक गूँजी। बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, नालागढ़ के पुलिस उपाधीक्षक भीष्म ठाकुर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचें और जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों और मछुआरों की सूची का गुरुवार को आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कैदियों की सूची का आदान-प्रदान वर्ष 2008 के द्विपक्षीय वाणिज्य दूतावास संपर्क समझौते के अंतर्गत नई दिल्ली और इस्लामाबाद में कूटनीतिक […]

You May Like