मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कलेक्टर पहुंचे आशापुरा

महू: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा महू तहसील के ग्राम आशापुरा पहुंचे. यहां उन्होंने गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने अधिकारियों से आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए.

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन आयोजन की तैयारियों में जुटा है. हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Next Post

डेली कॉलेज में संघ के आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री ने ली आपत्ति

Sat Nov 7 , 2026
इंदौर:डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नेस के सदस्य पूर्व मंत्री ने दो दिन पहले संघ के आयोजन को लेकर आपत्ति जताई है. साथ ही उन्होंने बोर्ड एवं प्राचार्य से उक्त मामले स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की है. पत्र में कॉलेज की निष्पक्षता और पहचान को लेकर चिंता जताई है.डेली […]

You May Like