नपा अध्यक्ष कर रहे पेयजल सप्लाई की निगरानी, जल प्रदाय की टीम 24 घंटे रखेंगी नजर

पांढुरना। इंदौर जैसी कोई अप्रिय घटना यहां घटित न हो इसलिए नगरवासियों को होने वाली पेयजल व्यवस्था का स्वयं नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े द्वारा इन दिनों विशेष ध्यान दे रहे है,इन्होंने जुनेवानी जलाशय का निरीक्षण करने के साथ ही आज पेयजल समिति की बैठक लेकर आवश्यक सामग्री क्रय करने के प्रस्ताव को पारित कर विभागीय अधिकारियों को जल्द से कार्य कराने के निर्देश दिए ।

नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दृढसंकल्पित पांढुरना नगर पालिका द्वारा इंदौर जैसी कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो इसलिए नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े द्वारा इस और विशेष ध्यान दे रहे है,इन्होंने नगरवासियों को जिस जुनेवानी जलाशय से पेयजल की सप्लाई की जाती है,उसका निरीक्षण करने के साथ ही नपा कार्यालय में जल प्रदाय तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए है ।

मंगलवार को नपा कार्यालय के सभाकक्ष में नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई जल कार्य समिति की बैठक में नए फिल्टर प्लांट में पानी निकासी हेतु सिमेंट के पाईप क्रय करने,नगर की समस्त वाँल की पैकिंग,रस्सी दुरूस्ती एवं पुराने वांल चिहिंत कर नए वाँल क्रय करने,पाइप लाइन की दुरूस्ती,सुधार तथा नियमित रूप से निगरानी करने नई टिम का बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौपने, नगर की सभी पेयजल टंकियों की की साफ-सफाई पुताई का कार्य करने,सभी वाटर कुलरों की दुरूस्ती एवं साफ-सफाई,ग्र्रीष्म ऋतु में नगर के विभिन्न वार्डों में रखी जाने वाली लोहे की टंकियों की दुरूस्ती एवं साफ सफाई करने के भी प्रस्ताव को पारित कर विभागीय अधिकरियों को यह सभी कार्य जल्दी से जल्दी पुरे करने के निर्देश दिए है।

इस बैठक में जल प्रदाय विभाग के सभापति महेंद्र घोड़े,सचिन बागडे,लोचन खवसे,प्रदिप कामदार,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार इनवाती,सहायक यंत्री एवं जल प्रदाय विभाग के सचिव सोनू सकवार,शाखा लिपीक रवि सिरसाम,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Next Post

T20 World Cup 2026 से पहले फिट हुए जोश हेजलवुड

Wed Jan 7 , 2026
जोश हेजलवुड बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 सीजन के शेष मुकाबलों के लिए सिडनी सिक्सर्स में शामिल होने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं। फिलहाल हेजलवुड बिग बैश […]

You May Like