
शिवपुरी। दीपावली 2026 पर फुटकर आतिशबाजी बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक एमपी ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वयं या लोक सेवा केंद्र से निर्धारित शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के साथ किया जा सकेगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पुलिस प्रतिवेदन/चरित्र सत्यापन, पूर्व का अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस और मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा। आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित एसडीएम कार्यालय में प्रतिलिपियां जमा करानी होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
