फीफा विश्वकप: कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया

नयी दिल्ली 18 जून (वार्ता) कोलंबिया ने जुझारू उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

कोलंबिया की इस जीत में डैनियल मुनोज, जामिंटन कैम्पाज और लुइस डियाज ने 1-1 गोल किए। इस के साथ ग्रुप-के में मौजूद 3 अंको के साथ कोलंबिया शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

मैच की शुरुआत से ही कोलंबिया ने लगातार दबाव बनाए रखा और गोल करने के कई प्रयास किए। मैच के 40वें मिनट में लुईस डियाज के पास पर डैनियल मुनोज ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह उनका फीफा विश्व कप में पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल चौथा गोल था। मैच के 45वें मिनट में टीम के स्टार मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज ने लंबी दूर से प्रयास किया, जो विपक्षी गोलकीपर ने अपने सुरक्षित दस्तानों से रोक लिया।

उज्बेकिस्तान से 60वें मिनट में अब्बोस्बेक फैजुल्लाएव ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने गोल करने का प्रयास किया, जिसे कैमिलो वर्गास ने बचाया, लेकिन इस कोशिश में गेंद फैजुल्लाएव को मिल गई, जिसे उन्होंने हेडर से गोल किया।

कुछ मिनट बाद ही 65वें मिनट पर लुइस डियाज ने गोल करते हुए फिर से अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मैच के आखिरी कुछ मिनट पहले कैम्पाज ने गोल कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

 

Next Post

खराब शुरुआत के बावजूद पुर्तगाल का विश्व कप अभी खत्म नहीं हुआ है: क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Thu Jun 18 , 2026
ह्यूस्टन, 18 जून (वार्ता) स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप के अपने पहले मैच में कांगो के खिलाफ पुर्तगाल के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि विश्वकप अभी समाप्त नहीं हुआ है हम आगे की ओर देख रहे हैं। बुधवार को हुआ यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ […]

You May Like