ह्यूस्टन, 18 जून (वार्ता) स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप के अपने पहले मैच में कांगो के खिलाफ पुर्तगाल के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि विश्वकप अभी समाप्त नहीं हुआ है हम आगे की ओर देख रहे हैं। बुधवार को हुआ यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था हालांकि मैच में पुर्तगाल ने गेंद पर अधिक देर तक कब्जा बनाए रखा, लेकिन वह एक ही गोल करने में सफल रहा।
मैच के बाद 41 वर्षीय रोनाल्डो ने पत्रकारों से कहा , “कोई कमी नहीं थी। यही तो फुटबॉल है। पुर्तगाल जीत सकता था, लेकिन हार भी सकता था।”
रोनाल्डो ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह वह शुरुआत नहीं थी जो हम चाहते थे, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है। सावधान रहो और अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करो।”
