
आलीराजपुर नि.प्र.। सोमवार सम्पन्न हुई गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत निकाली गई यात्रा । इसके बाद एक ज्ञापन तैयार किया गया जिसमें प्रधानमंत्री महोदय, राष्ट्रपति महोदय, मध्य प्रदेश सरकार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम 192000 डीजीटल हस्ताक्षरयुक्त पेनड्राईव प्रार्थना-पत्र के साथ सौंपा गया। यह पहला अवसर है जब इतने हस्ताक्षर पेनड्राईव के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपे जाने हैं।
गौसम्मान आव्हान यात्रा में रविदास समाज ने भी रामु तीनक और सुरसिंह सस्ते, नाना भगत के नेतृत्व में भाग लिया। गौ सम्मान आव्हान यात्रा में शामिल अभियान के सक्रिय कार्यकर्ता डाॅ. के.सी. गुप्ता, नारायण सोमानी, मोहनलाल राठौड़, संतोष वर्मा, पूर्णिमा व्यास, अनिता राठौड़, चेतना राठौड़, माया राठौड़, नर्मदा राठौड ने बताया कि आंदोलन का अगला चरण 27 अक्टूबर को होगा। इस दिन पूरे प्रदेष से गौभक्त एवं जनता भोपाल पहुॅचेगी, जहां पर विशाल सभा के साथ प्रार्थना-पत्र मुंख्यमंत्री महोदय को सौंपा जायेगा। मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेड़िया ने बताया कि भोपाल में भी सुनवाई न होने पर आंदोलन के चैथे व अंतिम चरण मंे पूरे देष के गौभक्त दिल्ली में रामलीला मैदान या जंतर-मंतर पर इकट्ठे होकर गायमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं अन्य मांगों के समर्थन मंे अपनी आवाज बुलंद करेंगे और जब तक सरकार मांगे नही मांग लेती, तब तक वही पर डटे रहेंगे।
