केरोसीन उड़ेलने वाले और चार अन्य पर FIR

जबलपुर:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा, नारेबाजी और धक्कामुक्की करने वाले पांच लोगों पर सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घुंसौर निवासी हीराबाई चौधरी हत्याकांड व दबंगई मामलों में कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजन बुधवार को प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

इसी दौरान एक युवक ने खुद पर केरोसीन उड़ेल लिया। पुलिस रोकने पहुंची तो आरोपियों ने बल प्रयोग किया। शरण, मुन्ना, गोपाल, कृष्णा और भोला चौधरी पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ।

Next Post

स्कूल प्राचार्यों को अब प्रतिदिन तीन जरूरी काम प्राथमिकता से करने होंगे

Fri Aug 8 , 2025
( किशोर वर्मा ) रायसेन:अब हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों को रोजाना तीन कार्य अनिवार्य रूप से करना होगा।साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की शिकायत सुन उनका मौके पर ही निराकरण करना होगा। डीईओ डीडी रजक ने कहा कि शिकायतें लंबित रहने से विभाग की छवि […]

You May Like