लूट करने में सफल नहीं हुए तो धारदार हथियार से कर दिया हमला‌

जबलपुर‌‌। माढोताल थाना अंतर्गत कंटगी बायपास में आज सुबह तीन लुटेरों ने एक युवक को रोक कर डरा धमकाकर उसका बैग व मोबाईल छीनने लगे, जब वह लूट करने में सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला‌ कर दिया और फरार हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस से मेडीकल कालेज अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि संतोष मल्लाह 25 वर्ष निवासी रामघाट पिपरिया थाना शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मैहर शारदा मंदिर दर्शन करने जा रहा था, आज सुबह 6-30 बजे कटंगी बायपास पहुंचा। उसी समय पीछे से एक काले रंग की मोटर साईकिल सवार अज्ञात तीन लडके पास में आये एवं उसकी गाडी रोककर तीनो उतरकर पास आकर कहने लगे तेरे पास जितना पैसा है, निकाल और बैग व मोबाईल छीनने का प्रयास किये लेकिन तीनों अज्ञात लडके सफल नही हुये तो धारदार हथियार से उसके पेट में दाहिने तरफ मार कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

युवक ने खाया जहर, मरीज को लेकर अस्पतालों में भटकते रहे परिजन 

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों इलाज के लिए उसे भर्ती कराने के लिए अस्पतालों में भटकते रहे। पहले परिजन युवक को जीसीएफ अस्पताल लेकर गये, जहां से जबलपुर अस्पताल ले जाने के लिये कहा गया। […]

You May Like