भाजपा विधायक कार्यालय के सामने कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन

जबलपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया द्वारा कैंट विधायक अशोक रोहाणी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई 17 लोगों की मौत और इस गंभीर लापरवाही पर सवाल उठाने वाले पत्रकार का अपमान करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा देने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा , रांझी खमरिया ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स, राजेश यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा,जग्गू विश्वकर्मा, निर्मल जैन,संजू सिंह सौरभ यादव, आदित्य मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Next Post

मऊगंज हिंसा मामले में सीबीआई की जांच आवश्यक नहीं

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने मऊगंज में आदिवासियों परिवारों के साथ हुई हिंसा को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष जांच संबंधित दस्तावेज के साथ स्टेटस रिपोर्ट पेश की गयी। सरकार की तरफ से […]

You May Like