
जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों इलाज के लिए उसे भर्ती कराने के लिए अस्पतालों में भटकते रहे। पहले परिजन युवक को जीसीएफ अस्पताल लेकर गये, जहां से जबलपुर अस्पताल ले जाने के लिये कहा गया। जबलपुर अस्पताल में बिस्तर खाली नहीं होने से नेशनल अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि राहुल रजक निवासी एम्पायर टाकीज के आगे सदर थाना केण्ट ने सूचना दी कि लोहारी का काम करता है। बीती रात वह पुराना शोभापुर में अपने चाचा नारायण प्रसाद रजक के घर पर था, तभी उसकी बड़ी मम्मी पार्वती बाई रजक के घर जाकर देखा सुनील रजक जमीन पर लेटा हुआ था। बड़ी मम्मी ने बताया कि सुनील रजक उल्टी कर रहा था सुनील ने पूछने पर जहरीली वस्तु खाना बताया। सुनील को उपचार के लिए जीसीएफ अस्पताल लेकर गये जहां से जबलपुर अस्पताल ले जाने के लिये कहा गया जबलपुर अस्पताल में बिस्तर खाली नहीं होने से नेशनल अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर सुनील रजक 36 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
