मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के मामले में हरियाणा पुलिस से मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने इस संबंध में मंगलवार को मीडिया में आई रिपोर्ट का संज्ञान लिया है।

आयोग के अनुसार मीडिया रिपोर्ट में प्रोफेसर पर लगाये गये आरोपों का सार है जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आयोग का मानना है कि रिपोर्ट प्रथम दृष्टया इस बात का खुलासा करती है कि उक्त प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया है। आयोग ने माना है कि इस आधार पर यह स्वतः संज्ञान लेने के लिए उपयुक्त मामला बनता है।

इसलिए उसने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को एक नोटिस जारी कर एक सप्ताह में मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

 

Next Post

विकसित भारत के लिए सुरक्षित सीमाएं आवश्यक: धनखड़

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राष्ट्रवाद के प्रति अडिग प्रतिबद्धता और निरंतर तैयारी की आवश्यकता पर बल देेते हुए बुधवार को कहा कि ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए सीमाओं पर शांति की आवश्यकता है। श्री धनखड़ ने गोवा […]

You May Like