
नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री पहलाद पटेल और पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल की माता, श्रीमती यशोदा बाई पटेल का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ग्राम गोटेगांव में संपन्न हुआ। शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और मीडिया से बातचीत में कहा, मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं। मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। मैं महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो।
