एडीजे के ड्राइवर को चाकू से गोदा

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत प्रेमसागर पुलिस चौकी के पास बेखौफ बदमाशों ने सेशन कोर्ट नंबर 33 के एडीजे के ड्राइवर को चाकू मारकर घायल किया, बल्कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।जानकारी के अनुसार हनुमानताल निवासी रत्नेश बेन एडीजे कोर्ट नं. 33 जबलपुर का वाहन चालक हैं। बीती रात करीब 9:15 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था इसी दौरान मोहल्ले के ही तीन बदमाश काले नन्हेट, राकेश नन्हेट और शेरु नन्हेट वहां पहुंचे। आरोपियों ने रत्नेश को घेर लिया। राकेश नन्हेट ने उसे पीछे से दबोच लिया ताकि वह हिल न सकें, तभी काले नन्हेट ने उनके बाएं पैर की जांघ पर पीछे की तरफ चाकू से जोरदार हमला कर दिया।

हमले में रत्नेश के पैर से काफी खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के रोहित बेन और उदित वंशकार बीच-बचाव करने दौड़े, जिन्हें देखकर आरोपी पीछे हटे। वारदात के बाद आरोपी भागे नहीं, बल्कि पीडि़त को सरेआम धमकाते रहे । बाद में जाते-जाते बदमाशों ने रत्नेश को चेतावनी दी कि अगर रिपोर्ट लिखवाई तो जान से खत्म कर देंगे। घायल रत्नेश हिम्मत दिखाते हुए हनुमानताल थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैै।

Next Post

फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर नामांतरण, एफआईआर दर्ज

Wed Apr 22 , 2026
जबलपुर:ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन की हेराफेरी करने के मामले में न्यायालय के कड़े रुख के बाद पुलिस ने रामपुर निवासी मुन्ना सिंह ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। इ स मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार की भूमिका […]

You May Like