अमेरिकी उपराष्ट्रपति जाएंगे इटली, भारत की यात्रा पर

वाशिंगटन 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक इटली और भारत की यात्रा करेंगे।

श्री वेंस दोनों देशों के नेताओं के साथ साझा आर्थिक और भू-राजनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।

व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति कार्यालय ने यहां बताया कि इटली की राजधानी रोम में उपराष्ट्रपति वहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मिलेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भी मिलेंगे।

भारत में श्री वेंस नई दिल्ली, जयपुर और आगरा का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। उपराष्ट्रपति एवं उनके परिजन सांस्कृतिक स्थलों पर कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

Next Post

बंगलादेश और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता गुरुवार को

Wed Apr 16 , 2025
ढाका, 16 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को पिछले 15 साल में पहली बार विदेश सचिव स्तर की ऐतिहासिक वार्ता होने जा रही है। वार्ता मे बंगलादेश के पाकिस्तान से उसकी सेना द्वारा वर्ष 1971 में नरसंहार के लिए माफीनामा मांगने के साथ-साथ 4़.52 अरब डालर के […]

You May Like