मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर-एसपी ने सभा स्थल, हेलीपैड और आजाद कुटिया का किया निरीक्षण

आलीराजपु। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 जुलाई को प्रस्तावित चंद्रशेखर आजाद नगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर और पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी परिसर में बन रहे मंच, सभा स्थल, ग्रीन रूम और प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रस्तावित हेलीपैड, वीआईपी पार्किंग और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली (आजाद कुटिया) तक के मार्ग का भी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री का दौरा बलराम कृषि महोत्सव एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Next Post

इंदौर: NEET पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, टंट्या भील चौराहे पर निकाला पैदल मार्च

Mon Jul 20 , 2026
इंदौर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की गूंज अब इंदौर तक पहुंच गई है। NEET पेपर लीक और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में सोमवार को इंदौर के भंवरकुआं स्थित टंट्या भील चौराहे पर छात्रों ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया और पैदल मार्च निकाला। हाथों में […]

You May Like