सतना: अमरपाटन के पुरानी बस्ती में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गनीमत यह रही कि परिजनों को समय रहते इसकी भनक लग गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी विकास कुशवाह (22 वर्ष) ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया. जब परिजनों को इसकी आहट लगी तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और युवक को फंदे से नीचे उतारा.
परिजनों द्वारा तत्परता दिखाते हुए गंभीर हालत में युवक को तुरंत अमरपाटन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. वहाँ आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर सुशील गुप्ता द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन युवक की नाज़ुक हालत को देखते हुए बेहतर और उच्च इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
