पति की आंखों के सामने बॉयफ्रेंड से गोली पड़वाई, मासूम बेटी के सामने तड़पता रहा पिता

भिंड: बीती रात चंबल के बीहड़ में एक युवक को गोलियां मारी गई थीं।फायरिंग के बाद लाश सड़क पर पड़ी रही थी। इस मामले में मृतक की पत्नी को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी असित यादव के मुताबिक नीलेश जाटव पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी के साथ भिंड से गांव खिरिका लौट रहा था। जैसे ही वे अटेर थाना क्षेत्र के रमटा गांव के पास चंबल के बीहड़ इलाके में पहुंचे। भिंड से निकलते ही रूबी ने प्रेमी विशाल जाटव को मैसेज कर लोकेशन और समय की जानकारी दी थी। उसने रमटा गांव के पास मिलने का इशारा किया, ताकि सुनसान इलाके में वारदात हो सके।
रास्ते में रूबी ने साजिश के तहत पर्स सड़क पर गिराया। पति से उसे उठाने के लिए बाइक रुकवाई। जैसे ही नीलेश उतरा, वह बेटी को लेकर किनारे हट गई। यह हमले का तय संकेत था।
पुलिस के मुताबिक, नीलेश जाटव को पीछे से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कितनी गोलियां चलाई गईं। हमले में पिस्टल या कट्टे का इस्तेमाल हुआ। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पत्नी ने इसलिए कराई हत्या
जांच में सामने आया कि रूबी का जीजा के छोटे भाई विशाल जाटव से शादी से पहले से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। नीलेश को इसकी जानकारी हो गई थी। वह विरोध करता था। पत्नी अपने शौहर का मर्डर कराकर प्रेमी से शादी करना चाहती थी। प्रेम संबंध के चलते ही रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। वारदात के बाद उसने परिजन और रिश्तेदारों को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला कर पति की हत्या की है लेकिन पुलिस ने राजफाश कर दिया।

Next Post

जहर खाने से युवक की मौत

Sun Apr 12 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाहीनाका निवासी एक युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि अमन अहिरवार 26 वर्ष निवासी शाहीनाका संजीवनी नगर को जहरीली वस्तु का सेवन कर लेने के कारण भर्ती कराया गया था. […]

You May Like