
ग्वालियर। मानव उत्थान सेवा समिति ग्वालियर के तत्वाधान में ग्राम खेरिया आश्रम में आयोजित सदगुरु देव श्री सतपाल महाराज का त्रिदिवसीय जन्मोत्सव समारोह आयोजित हुआ। अनुयायियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संत महात्माओं के प्रवचन हुये और निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए।
समारोह में आयोजित सत्संग में सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा सारथानन्द, महात्मा वर्धमानानन्द, साध्वी हरीशा बाई ने मानव जीवन में सदगुरु की आवश्यकता और उनकी जीवन में महत्ता पर प्रकाश डाला। गोपाल भाई और उनके साथियों के संगीत पर श्रद्धालुओं ने नृत्य संगीत पर बधाईयां बांटी। इसके साथ ही मेट्रो हास्पीटल के डा. कुकरेजा और उनके साथियों ने समारोह में आये लगभग तीन सौ मरीजों का परीक्षण किया। महाआरती के बाद भंडारे के साथ त्रिदिवसीय जन्मोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ। आयोजन की सफलता पर समिति की ओर से रामबाबू कटारे, राजेश बंसल, दयाल जोशी, मुरारीलाल राजपूत, जयंत सर्वटे, रमेश भाई, गौरव गुप्ता, रामदास चौरसिया, राजेन्द्र पटवा, संजय कटारे, विजय मीणा, कांशीराम आदि ने आभार व्यक्त किया।
