स्वर्ण पदक जीत,ओडिशा में नेशनल खेलेंगे खंडवा के खिलाड़ी

खंडवा। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त इंडिया ताइक्वांडो द्वारा उज्जैन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सुमन गार्डन में किया गया। कोच फैजान खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में समर अग्रवाल, रिशिक खरवांश और खनक फालके ने गोल्ड जीतकर नेशनल में जगह बनाई। वहीं स्वरा सोनी ने सिल्वर मेडल जीता। शिवारिया टाउनशिप ऑफिशियल क्लब के आयन धुर्वे और दर्श चौधरी ने भी अपने वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल में जगह बनाई। सभी स्वर्ण पदक विजेता ओडिशा में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी विजेता खिलाडिय़ों को इंडिया ताइक्वांडो के जिला सचिव मुगीस खान, राजेंद्र राजपूत, भगवानदास सुंगत, शुभम जैन, शशिकांत मालवीय, डॉ. गुर्जर, मोहन काशिव, हेमेंद्र वरकडे, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेंद्र वर्मा, नागेश वालंजकर, ज्योति वालंजकर, हिमांशु राठवे, विकास मोहे ने ताइक्वांडो कोच मोहम्मद जैद और अशफाक चौहान के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Next Post

खेत में बिछाए खुले बिजली के तार से दो सियारों की मौत, किसान फरार

Thu Aug 21 , 2025
धार।धार जिले के मनावर तहसील के ग्राम टेमरिया में मंगलवार रात खेत के चारों ओर बिछाए गए खुले बिजली के तारों के करंट की चपेट में आने से दो सियारों की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने खेत मालिक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया […]

You May Like