हरिद्वार में बोरवेल खुदाई के दौरान हादसा, बुजुर्ग की मौत

हरिद्वार, (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बोरवेल की खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति की गड्ढे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कांगड़ी निवासी मनोहर (60 वर्ष) बोरवेल खुदाई के कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक गड्ढे की मिट्टी धंस गई और वह गहरे गड्ढे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव के प्रयास किए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ व फायर सर्विस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

बाद में शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की मांग की है।

 

 

 

Next Post

सिविल इंजीनियर हत्याकांड: डेढ़ सौ फुटेज खंगाले, चार संदेही चिन्हित

Sat Apr 25 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बडा पत्थर नरसिंहनगर में गुरूवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर के सिर में गोली मारकर सरेराह हत्या कर दी थी। इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने क्राइम ब्रांच के साथ थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है । सायबर सेल की […]

You May Like