ग्वालियर: भितरवार में आज बेसहारा गौवंश को गौशाला पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। बाजार में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गाय – बछड़े आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे थे।
दुर्घटना में गौवंश के घायल और मौत का शिकार होने पर निकाय ने गौवंश के संरक्षण का अभियान प्रारंभ किया है। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के निर्देशन में स्वच्छता निरीक्षक विनोद बाल्मिकी कर्मचारियों के साथ गौवंश को गौशाला ले गए जहां उनके आश्रय और चारे, पानी की व्यवस्था की गई है।
बस स्टैंड क्षेत्र से गौवंश को एकत्र कर गौशाला पहुंचाया गया। गौशाला की बाउंड्री टूटी होने के कारण गौवंश संरक्षण का यह अभियान फ्लॉप भी हो सकता है। गौशाला की दीवार टूटी होने पर सड़कों पर फिर से गौवंश आ जाता है। गांवों से आकर ग्रामीण भी बाजार में गौवंश छोड़ जाते हैं।
