किशोरियों को सामान्य कानून की जानकारी जरूरी : उइके 

बेगमगंज। अपनी सुरक्षा के लिए सामान्य कानूनी जानकारी रखना किशोरियों के लिए आवश्यक है। यदि आपको अपनी सुरक्षा , यातायात नियम , एवं साइबर क्राइम के संबंध में ज्ञान होगा तो आपका कोई असामाजिकतत्व कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा ओर भूले से यदि कोई घटना होती है तो आप पुलिस को डायल 112 पर फोन करके सहायता ले सकती है।

उक्त मार्गदर्शन थानाप्रभारी राजीव उइके ने शा. कन्या हॉयर सेकंडरी स्कूल परिसर में स्कूल की 1755 छात्राओं को देते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा आपकी सुरक्षा के लिए किशोरी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि समाज में बेटियां पूरी तरह सुरक्षित रहें।

उन्होंने महिला अपराध से सुरक्षा , साइबर अपराध , मोटरव्हिकल एक्ट से संबंधित यातायात नियम एवं वर्चुअल वर्ल्ड में बढ़ते अपराधों से बचाव करते हुए सुरक्षित रहने के टिप्स देते हुए छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को महिला थानाप्रभारी अपाला सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य व बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव 1755 छात्राएं एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही। आभार प्रदर्शन प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

Next Post

गोहलपुर थाने का घेराव, स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का आक्रोश

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर। आधारताल क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपजे विवाद और उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मोतीलाल नेहरू वार्ड के उपभोक्ता कांग्रेसियों के साथ शुक्रवार को गोहलपुर थाना पहुँचे। उन्होंने शिकायत दर्ज करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ताओं का आरोप […]

You May Like