ग्वालियर चंबल में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल में इस मानसूनी सीजन में 28 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 74 प्रतिशत है। ग्वालियर चंबल संभाग में इस बार मानसून जमकर मेहरबान रहा। इस वजह से बाढ़ के हालात भी बन गए। हालांकि, अब भारी बारिश का दौर थम गया है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी नहीं होने से अगले 4 चार दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

इससे पहले गुरुवार को 15 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। इनमें दतिया, गुना, ग्वालियर शामिल हैं। कहीं भी अति भारी या भारी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को ग्वालियर समेत चंबलांचल में हल्की बारिश का दौर रह सकता है। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 50 प्रतिशत तक ज्यादा पानी गिर चुका है। चंबल में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक प्रदेश में औसत 28 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 17.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 10.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।

Next Post

भतीजे ने चाची की गला दबाकर की हत्या, खुद थाने पहुंच किया सरेंडर

Sat Aug 2 , 2025
सिंगरौली: जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के महुली गांव में पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। एक युवक ने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद सरई थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र […]

You May Like