सिंगरौली: जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के महुली गांव में पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। एक युवक ने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद सरई थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
