पुनर्घनत्वीकरण योजना के नाम पर हजारों पेड़ों की हत्या

ग्वालियर: ग्वालियर में पुनर्घनत्वीकरण योजना थाटीपुर में ट्रांसप्लांट के नाम पर 15 बर्ष की उम्र से लेकर 100 वर्ष से भी अधिक उम्र के पेड़ों को सुखाकर उनकी हत्या कर दी गई। ऐसे दो-तीन हजार पेड़ों को काट दिया गया। ट्रांसप्लांट करने के लिए करोड़ों का ठेका दिया गया है। वृक्षारोपण के नाम पर प्रचार प्रसार में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन जो पेड़ लगे हुए हैं.

उनको काटा जा रहा है जबकि पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने का नियम है कि 32 सेंटीमीटर से मोटे पेड़ का और 10 फुट से ऊंचे पेड़ का ट्रांसप्लांट नहीं किया जाए फिर भी ठेकेदारों ने और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने 5 फुट मोटे और 25 से 50 फीट ऊंचे हजारों पेड़ों की हत्या कर दी है।वरिष्ठ पर्यावरण प्रेमी महेश मदुरिया ने पेड़ों की हत्या करने और कराने वाले अधिकारियों तथा ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए अभी भी जो पेड़ बचे हुए हैं.

उन्हें बचाने की अपील की है। एक पेड़ मां के नाम जो पेड़ बच्चे हैं उन पर ध्यान दें और पेड़ों को बचाया जाए और दोषियों का बिरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। पेड़ बचेंगे तो हम और आप बचेंगे। जो पेड़ काटे गए हैं उनमें नीम पीपल जामुन आम आंवला हरसिंगार सहतूत अमरूद आदि पेड़ शामिल हैं। फलदार वृक्ष और औषधि गुणों से भरपूर पेड़ों को भी नष्ट किया गया है जबकि उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि केवल 79 पेड़ काटे जाएं और 300 पेड के लगभग ट्रांसप्लांट किए जाएं

Next Post

शिवपुरी के 20 गांवों में बाढ़ से 700 मकानों को नुकसान

Sat Aug 2 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी के 20 गांवों में बाढ़ से 700 मकानों को नुकसान पहुंचा है। यहां 70 साल बाद बाढ़ से मकान गिरे हैं, अनाज सड़ गया और फसलें बह गई। सैकड़ों घरों में खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।शिवपुरी के गांवों में सिंध नदी की बाढ़ से कच्चे […]

You May Like