घर तक नही पहुंची एम्बुलेंस, वृद्ध को बांस-बल्ली के सहारे पहुंचाया एम्बुलेंस तक

रीवा। रीवा के गंगेव ब्लॉक के आलमगंज गांव में सोमवार को एक 90 वर्षीय व्यक्ति को बांस के सहारे उठा कर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया. इस दौरान बुजुर्ग पूरे रास्ते जोर-जोर से दर्द से कराहता रहा. बताया कि खराब सडक़ के चलते घर तक एम्बुलेंस नही पहुंच पाई. जिस वजह से परिजनों को यह तरकीब अपनानी पड़ी.

परिजनों के मुताबिक सुबह जमुना पाठक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. एम्बुलेंस को बुलाया पर खराब सडक़ के चलते ड्राइवर ने एम्बुलेंस 2 किलोमीटर दूर ही खड़ा कर दी, जिसके बाद मरीज को बांस में लाद कर 2 किलोमीटर दूर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया. बुजुर्ग मरीज को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा. परिजनों को कार्डियक अटैक का डर बुजुर्ग के परिजन रमेश पाठक ने बताया कि चाचा जमुना की अचानक शुगर लो हो गई थी, बीपी भी एबनॉर्मल थी. अचानक दिक्कत बढ़ गई. जिसकी वजह से परिवार घबरा गया. जिन्हें किसी कदर बांस-बल्ली और फिर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय निवासी शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि गांव की सडक़ें इतनी जर्जर हैं कि घुटनों तक कीचड़ वाले पानी से होकर निकलना पड़ता है. बीमार पीडि़त 90 वर्षीय बुजुर्ग जमुना पाठक हैं. खराब सडक़ पर चारों तरफ से चारपाई भी संभालना मुश्किल हो जाता है जमीन में पैर धंसने लगता है. इसलिए बांस बल्ली का सहारा ही लेना पड़ा. उधर पूरे मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जनपद सीईओ को सडक़, उसकी गुणवत्ता और तमाम पहलुओं पर जांच के लिए कहा है.

Next Post

शहीद दिनेश सिंह स्मारक पुनर्निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने निकाली वाहन रैली

Mon Aug 11 , 2025
शोभापुर। शहीद दिनेश सिंह की शहादत को 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके स्मारक को सम्मानजनक स्वरूप नहीं मिला है। मौजूदा चबूतरे के चारों ओर गंदगी फैली होने से नाराज युवा, श्री राजपूत करणी सेना, बजरंग दल और क्षेत्र के लोगों ने स्मारक के पुनर्निर्माण और प्रतिमा स्थापना […]

You May Like