इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते पिता-पुत्र ने एक व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया. घायल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर मटेरियल लोड करवा रहा था, तभी हीरासिंह उर्फ सोनू और उसके पिता रतनसिंह पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर हीरासिंह ने चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया, जिससे उसके हाथ और जांघ पर चोट आई. वहीं, रतनसिंह ने भी किसी नुकीली वस्तु से हमला किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Next Post
दशहरा मैदान से चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
Sat Oct 11 , 2025
इंदौर: अन्नपूर्णा पुलिस ने दशहरा मैदान क्षेत्र से एक युवक को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सब उपनिरीक्षक अजयसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी 20 वर्षीय गौतम दुबे निवासी गुरुनानक कॉलोनी से तलाशी के दौरान लोहे का खटकेदार चाकू बरामद किया गया, जिसकी लंबाई 9.3 इंच […]

You May Like
-
1 month ago
नाले में मिली युवक की लाश
-
6 months ago
संस्कृत सिर्फ विषय नहीं बल्कि मूल्यों की भाषा