मैरिज गार्डन में पहली पत्नी के पहुंचते ही मचा हंगामा, स्टेज छोड़कर भागा दूल्हा

ग्वालियर। यहाँ एक मैरिज गार्डन में उस वक्त हंगामा मच गया जब दूल्हे की पहली पत्नी शादी में पहुंच गई और हंगामा मचा दिया। पहली पत्नी ने स्टेज पर दूल्हा बनकर बैठे पति को पकड़कर नीचे खींच लिया और हंगामा किया। हंगामा करने वाली महिला का आरोप है कि वो दूल्हे की पहली पत्नी है और फोन पर तीन बार तलाक कहकर पति दूसरी शादी कर रहा था। शादी में हंगामे की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक दूल्हा शादी से फरार हो गया था।

शहर के बहोड़ापुर स्थित मयूर गार्डन में जीशान मिर्जा नाम के युवक की शादी हो रही थी। मेहमान पहुंच चुके थे और स्टेज पर दुल्हन की एंट्री होने ही वाली थी, लेकिन उससे पहले एक महिला ने गार्डन में एंट्री की और हंगामा मच गया। महिला नेहा सीधे स्टेज के पास पहुंची और दूल्हे जीशान को पकड़कर नीचे खींच लिया। हंगामा होने के बाद नेहा ने बताया कि वह जीशान की पहली पत्नी है और उनका निकाह 17 दिसंबर 2023 को हुआ था। शादी के एक महीने बाद ही जीशान ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था और वह अपने मायके में अपनी मां के साथ रह रही थी। उनके तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।नेहा ने बताया कि उसके पड़ोसियों ने उसे सूचित किया कि जीशान दूसरी शादी कर रहा है। वह तुरंत बहोड़ापुर थाने पहुंची, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची, जहां एसएसपी धर्मवीर सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी बीच नेहा मैरिज गार्डन पहुंची और हंगामा मच गया। दूल्हा जीशान समझ गया कि अब उसकी दूसरी शादी के अरमान पूरे नहीं होने वाले हैं, इसलिए वह मंडप से भाग गया। इसके बाद, दूसरी लड़की का परिवार भी हंगामे के बाद कार्यक्रम छोड़कर चला गया। तड़के तक मैरिज गार्डन में अफरातफरी का माहौल रहा।

Next Post

संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर कांग्रेस की बैठक

Sun Nov 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रविवार शाम को पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई जिसमें मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), दिल्ली विस्फोट, दिल्ली में वायु प्रदूषण जैसे कई मुद्दों पर पूरे विपक्ष के साथ लेकर सरकार को घेरने […]

You May Like