
जबलपुर। दबंग भूमाफिया गुड्डा यादव एवं अन्नू यादव के द्वारा ग्राम गोपालपुर एवं भड़पुरा के मध्य माँ नर्मदा तट तक जाने वाले आम रास्ते को रोकने और शिकायतकर्ता एवं अन्य कृषकों की कृषि भूमि के पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए गौरव गौतम निवासी गोपालपुर ने पुलिस अधीक्षक अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है।
