जबलपुर: 40 फिट रोड कॉलोनी में सजे जुआ फड़ पर एसपी की स्पेशल टीम ने छापा मार कार्रवाई कर दी। अचानक हुई कार्यवाही से अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। मौके से 23 जुआरियों को दबोचा जिनके कब्जे से नगद 80 हजार 550 रूपये जप्त किए गये। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 40 फिट रोड कॉलोनी में एक घर के बाहर जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।
जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से गोहलपुर, बेलबाग, ओमती, सिविल लाईन थाने की संयुक्त की टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई। जुआ खेल रहे अरविन्द प्रताप सिंह, शनि केवट, विनीत पुरी गोस्वामी, सुमित राजपूत, शुभम सिंह परिहार, विवेक रैकवार, साहिल गौर, साहिल साहू, देवेश बर्मन, अशोक प्रजापति, हर्ष सुकरवार, सौरभ राठौर, सुबेन्द्र जयसवाल, आकाश यादव, समीर कुमार जैन, नीलेश मलिक, शंकरलाल पासी, जितेश गुप्ता, ऋषभ पंत, रितेश यादव, अर्जुन कुशवाहा, सचिन पासी, लल्ला अहिरवार को पकड़ा गया।
