घर में घुसकर महिलाओं पर चाकू से हमला, खुद पर भी किए वार

सीहोर:रेलवे कालोनी क्वार्टर में एक युवक ने घुसकर वहां मौजूद दो महिलाओं पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. बीच- बचाव करने आई मासूम बालिका भी घायल हो गई. बताया जाता है कि इस दौरान छिड़े संघर्ष में युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं.

युवक व एक अन्य महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

संबंध बनाने के लिए समर्पण जरूरी

Wed Jun 4 , 2025
सीहोर:कुबेरेश्वरधाम में सात दिवसीय आन लाइन शिवपुत्री शिव महापुराण के पांचवें दिवस पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव पर एक लौटा जल चढ़ा देने मात्र से ही हमारी सभी इच्छाएं और मनोकामना पूरी हो जाती हैं. इसके लिए आवश्यक है कि हम जल निष्कपट भाव से चढ़ाएं. उन्होंने […]

You May Like

मनोरंजन