आम बिनने गये चचेरे भाई-बहन की मौत

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के धिरौली में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे आम फल बिन रहे भाई-बहन के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया। परीक्षण के दौरान चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक सुरूज कुमारी कुशवाहा पिता शिवप्रसाद कुशवाहा उम्र 12 वर्ष एवं वेदप्रसाद कुशवाहा पिता नरेन्द्र कुशवाहा उम्र 16 वर्ष निवासी धिरौली दोनों चचेरे भाई-बहन आम बिन रहे थे। तभी तेज चमक-गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये। परिवारजनों के द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार में एक साथ दो बच्चों के अकाल मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

घर से चन्द कदम दूर रहे गये अक्षय

रजमिलान से सामान लेकर एक युवक अपने घर रम्पा जा रहे थे कि आज ही दोपहर के वक्त आकाशीय बिजली गिरी और उसके चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना स्थल एवं घर की दूरी महज चन्द कदम दूर थी। जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार यादव पिता रामकृपाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी रम्पा आज दोपहर के वक्त घरेलू सामग्री लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई और आकाशीय बिजली के चपेट में अक्षय आ गया। घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न लाया गया, किंतु चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

रजदहा में गिरी गाज, चार मवेशी मरे

चितरंगी थाना क्षेत्र के रजदहा गांव में आज दोपहर के समय करीब 3 बजे बारिश के साथ तेज चमक-गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और इसके चपेट में आने से राजेन्द्र यादव की एक गाय एवं तीन बैलों की दर्दनांक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिस वक्त बारिश हो रही थी, उस वक्त मवेशी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गये थे, अचानक चमक-गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसके चपेट में आने से चार मवेशी दम तोड़ दिये।

Next Post

प्री-मानसून के दस्तक देने का अनुमान, मौसम हुआ खुशनुमा, दोपहर बाद ऊर्जाधानी में नही हुये सूर्य देवता के दर्शन

Tue Jun 2 , 2026
सिंगरौली । पिछले तीन दिनों मौसम में बदलाव आया है। जिला मुख्यालय बैढ़न व चितरंगी के आसपास गांवों में करीब 40 मिनट से अधिक समय तक झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिया था। वहीं आज मंगलवार को चितरंगी एवं सरई क्षेत्र में बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया […]

You May Like

Play sound