शाह के कांग्रेस नक्सलवाद कनेक्ट वाले बयान पर कांग्रेस सांसद का पलटवार

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर पलटवार किया।

श्री टैगोर ने कहा कि संसद में गृह मंत्री द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ “बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप” लगाए गए। इन आरोपों का विरोध करने के लिए कांग्रेस सांसद खड़े हुए, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को बोलने के लिए माइक तक नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या यही लोकतंत्र है, जहां एक पक्ष आरोप लगाए और दूसरे पक्ष को जवाब देने का अधिकार भी न मिले?”

कांग्रेस सांसद ने इसे केवल एक बयान का मामला न बताते हुए कहा कि यह संसद के भीतर विपक्ष की आवाज को व्यवस्थित तरीके से दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपने दावों को लेकर इतनी आश्वस्त है, तो उसे जवाब से डर क्यों लगता है। उन्होंने कहा, “संसद बहस के लिए होती है, न कि एकतरफा प्रचार के लिए। आप माइक बंद कर सकते हैं, लेकिन सच को खामोश नहीं कर सकते।”

गौरतलब है कि लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त कराने के प्रयास को लेकर हुई चर्चा के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने श्री गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें कई बार नक्सलियों और उनके कार्यकर्ताओं के साथ देखा गया है तथा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई नक्सली संगठनों ने इसमें भाग लिया था जिसका रिकॉर्ड भी मौजूद है।

 

 

Next Post

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का बजट:11% बढ़ा, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 25,466 करोड़

Mon Mar 30 , 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹25,466 करोड़ का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा सचिव एवं कंपनी के पदेन चेयरमैन विशेष गढ़पाले ने की। वे […]

You May Like

मनोरंजन