दतिया में नरोत्तम मिश्रा पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, बीजेपी ने थाना घेरा

दतिया: जिले में एक फेसबुक पोस्ट से बड़ा विवाद हो गया है। अनीता लोहिया नाम की महिला के नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए गए। यह पोस्ट दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने अपने व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दी। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो गए और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली थाने का घेराव किया।

बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा ने कहा कि जो नेता राजनीति में असफल हो जाते हैं, वे इस तरह की ओछी हरकतों पर उतर आते हैं। उनका कहना था कि पोस्ट शेयर करना न केवल नरोत्तम मिश्रा के चरित्र पर हमला है, बल्कि महिलाओं के प्रति गलत सोच भी दिखाता है।
महिला बोली– मेरा अकाउंट हैक हुआ
विवाद के बाद खुद अनीता लोहिया अपने पति के साथ सामने आईं और पोस्ट से पूरी तरह किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि वह एटा, जिला जालौन की रहने वाली हैं और उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। किसी ने नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए, जिसकी वह कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि वह दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।अनीता लोहिया ने नरोत्तम मिश्रा को धार्मिक और सामाजिक कामों में सक्रिय नेता बताते हुए कहा कि इस तरह के आरोप बहुत ही नीच सोच को दर्शाते हैं।
दतिया एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि महिला का बयान लेकर मामला साइबर सेल को भेजा जाएगा और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एएसपी सुनील शिवहरे ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

Next Post

पति और देवर ने की मारपीट, गला दबाया और दी जान से मारने की धमकी दी

Wed Aug 13 , 2025
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ उसके पति और देवर ने गाली-गलौज कर मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी. 34 वर्षीय पीडिता ज्योति भिड़ावदे थाने पहुंची और अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्होंने […]

You May Like