इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ उसके पति और देवर ने गाली-गलौज कर मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी. 34 वर्षीय पीडिता ज्योति भिड़ावदे थाने पहुंची और अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्होंने पति संतोष से घर देर से आने पर सवाल किया तो वह और देवर कान्हा गालियां देने लगे. रोकने पर पति ने बाल पकड़कर सिर दीवार से टकरा दिया, घर के बाहर घसीटा और देवर ने गला पकड़ लिया.
दोनों ने थप्पड़ मारकर चोट पहुंचाई और धमकी दी कि दोबारा पूछने पर जान से खत्म कर देंगे. मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने संतोष और कान्हा के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच शुरु की.
