ग्वालियर चंबल में गर्मी का प्रकोप और तेज, लू का अलर्ट जारी

ग्वालियर: विगत रात ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रातभर उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी नींद भी प्रभावित हुई। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। देर रात भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण कूलर और एयर कंडीशनर भी बेअसर साबित हो रहे हैं।

वहीं आज शनिवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है जो सामान्य से काफी अधिक है। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मई महीने में तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है।

भीषण गर्मी का असर शहर की सडक़ों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और सडक़ों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पानी की तलाश करते नजर आए। इसके अलावा चिडिय़ाघर में भी जानवरों के लिए स्प्रिंकलर लगाए गए है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को इस मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में सिर ढककर निकलने की सलाह दी गई है।

Next Post

इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफाश

Sat May 23 , 2026
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश रची गई। ईरानी आतंकवादी मोहम्मद अल-सादी को अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए इस हमले का काम सौंपा गया था। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भयंकर युद्ध के दौरान एक बहुत ही चौंकाने वाली और […]

You May Like