जहर खाने से युवक की मौत

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाहीनाका निवासी एक युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि अमन अहिरवार 26 वर्ष निवासी शाहीनाका संजीवनी नगर को जहरीली वस्तु का सेवन कर लेने के कारण भर्ती कराया गया था.

जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

आप पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी कल से ग्वालियर प्रवास पर, लेंगे बैठक

Sun Apr 12 , 2026
ग्वालियर:आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश सहप्रभारी सुरजीत सिंह पवार 4 दिवसीय दौरे पर ग्वालियर जोन में आ रहे है। कल 13 अप्रैल को प्रदेश सहप्रभारी के साथ ग्वालियर जिला (शहर) की आमआदमी पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक मीटिंग रखी गई है प्रदेश के मुख्य एवं विंग सहित सभी जिले, विधानसभा, […]

You May Like