धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल: एक साल में सोना 64%, चांदी 73% महंगी; अगली दिवाली तक ₹1.5 लाख का अनुमान

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025: धनतेरस और दिवाली में भारी मांग की वजह से सोने का स्वर्णिम सफर जारी है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना ₹2,337 चढ़कर ₹1,29,584 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी भी ₹1,147 की छलांग लगाकर ₹1.69 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछली धनतेरस से तुलना करें तो सोने ने एक साल में 64% का रिटर्न दिया है, जबकि चांदी में करीब 73% की उछाल दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोने के भाव में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, अगली दिवाली तक सोने का भाव ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, यानी करीब 30% की बढ़त संभव है। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद और भू-राजनीतिक तनाव है।

सोने की कीमतों में यह उछाल केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है। इस साल सोने ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 48 नए रिकॉर्ड स्तर छुए हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में 58% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 45 साल में सबसे बड़ी वृद्धि को दर्शाता है। निवेशकों ने भी गोल्ड ईटीएफ में बढ़ती रुचि दिखाई है, जिसमें सितंबर 2025 में निवेश 578% बढ़कर ₹8,363 करोड़ पर पहुंच गया।

Next Post

धनतेरस पर दमोह में सज गया बजार

Sat Oct 18 , 2025
दमोह: आज धनतेरस पर बाजार सज गया है और जमकर सोने चांदी के आभूषण के साथ बर्तन,वाहन, पूजन सामग्री के साथ जमकर खरीदारी सामान की जाएगी.पुलिस अधीक्षक के श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलबीर […]

You May Like