स्व. मनीष शंकर शर्मा की स्मृति में BSSS कॉलेज में बरगद रोपण व इनक्यूबेशन सेल का शुभारंभ

भोपाल। बीएसएसएस कॉलेज में शनिवार को मध्यप्रदेश पुलिस के दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा की स्मृति में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मुख्य सचिव के.एस. शर्मा एवं एमएसएस सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्व. मनीष शर्मा की स्मृति में एक बरगद का पौधा रोपा गया, जो उनके स्थायित्व, दूरदर्शिता और सेवा भाव का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धि के रूप में आईपीएस मनीष एस. शर्मा मेमोरियल बीएसएसएस इनक्यूबेशन सेल” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस इनक्यूबेशन सेल का उद्देश्य छात्रों को नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमशीलता की दिशा में प्रेरित करना है। यह मंच तकनीकी मार्गदर्शन, व्यावसायिक परामर्श और नेतृत्व विकास में विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करेगा।

पूर्व मुख्य सचिव के.एस. शर्मा ने इस पहल के समर्थन में कॉलेज को 5 लाख की सहयोग राशि भेंट की और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने स्व. मनीष शर्मा के सेवाभाव, प्रशासनिक दृष्टिकोण और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Next Post

शाला नहीं ये भारत का भविष्य तैयार कर रहे हैं : विवेक कृष्ण तन्खा

Sat Jul 19 , 2025
जबलपुर। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला समद पिपरिया में स्कूली छात्रों के लिए निर्माण कराए गए 6 क्लासरूम का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद विवेक कृष्ण तन्खा ने शनिवार को सुबह 10.30 बजे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए विवेक […]

You May Like