तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत, 25 घायल

चेन्नई, 21 जून (वार्ता) तमिलनाडु के थूथुकुडी ज़िले के मसारपट्टी गांव में शनिवार शाम पटाखा बनाने वाली एक निजी फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गयी और 25 से ज़्यादा लोग घायल हो गये।

सप्ताहांत होने के कारण फैक्ट्री में 50 से ज़्यादा कर्मचारी मौजूद थे। कुछ अपनी हफ़्ते भर का वेतन ले रहे थे, तो कुछ पटाखे बना रहे थे। अचानक, एक कमरे में रखे पटाखों में धमाका हो गया, जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया। मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। धमाके की वजह का पता लगाने के लिए आगे की जाँच चल रही है।

 

 

Next Post

योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक, लक्ष्य 50 की उम्र में 30 साल से ज्यादा ऊर्जावान होने का होः मोदी

Sun Jun 21 , 2026
कोलकाता, 21 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को शांत और तनाव-मुक्त जीवन जीने में सहायक बताते हुए कहा है कि हमारा लक्ष्य 50 की उम्र में 30 साल से ज्यादा ऊर्जावान होने का होना चाहिए। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य समारोह का आयोजन शनिवार को […]

You May Like