पुरानी नगर पालिका में तालाबनुमा गड्ढा: विधायक डॉ. शर्मा ने की ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

इटारसी। पुराने नगर पालिका भवन परिसर में वर्षों से बने तालाबनुमा गड्ढे को लेकर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने बीओटी ठेकेदार फर्म मेसर्स शांति कालोनाइजर्स एंड डेवलपर्स के संचालक अजय जैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. शर्मा ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को लिखे पत्र में गड्ढे की गंभीरता को रेखांकित किया है, जिसमें छह से सात फीट गहरा पानी भरा है। यह जलभराव न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि संक्रमण फैलने की भी आशंका है। इसके अलावा, गड्ढे के पास स्थित 20-25 दुकानों की नींव कमजोर हो रही है, जिससे किसी भी दिन हादसा हो सकता है। विधायक का आरोप है कि ठेकेदार अजय जैन कानूनी प्रक्रिया में जानबूझकर देरी कर रहे हैं और गड्ढे को भरने से रोक रहे हैं। उन्होंने इसे सार्वजनिक उपद्रव बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है और इस पत्र की प्रति कलेक्टर और एसडीएम को भी भेजी है।

Next Post

अभिनय के इच्छुक युवाओं के लिए शोभा ने शुरू किया थिएटर और कैमरा एक्टिंग प्रशिक्षण

Wed May 14 , 2025
भोपाल।राजधानी के आहान-शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति द्वारा अभिनय और अभिनेता के आवश्यक बेसिक एलिमेंट्स , वॉइस और स्पीच पर केंद्रित प्रशिक्षण टीन शेड पुराना राम मंदिर साउथ टीटी नगर भोपाल में शुरू होने जा रहा है, जिसका सञ्चालन शोभा अलोक चटर्जी कर रही है शोभा के पति अलोक […]

You May Like